6 जून 2026, शनिवार, मूलांक 6 भाग्यांक 4

 

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

 

आज का दिन विशेष ऊर्जा, संतुलन और बदलावों से भरा रहेगा।

 

मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातक आज नए कार्य की शुरुआत के लिए समय शानदार है। नेतृत्व क्षमता निखरेगी और करियर में लाभ के योग बनेंगे।

उपाय: लाल गाय को गुड़ खिलाए।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है)

आज आपकी रचनात्मकता और अंतर्ज्ञान (intuition) मजबूत रहेंगे। निवेश के लिए बड़ों की सलाह जरूर लें।

उपाय: चांदनी रात में 15-20 मिनट बैठें, मानसिक शांति मिलेगी।

 

मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातक जो ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।

उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।

 

मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातक आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना

होगी। लंबी यात्रा या किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश सोच-समझकर करें।

उपाय: शनि मंदिर मे काले तिल चढ़ाएं।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

व्यापार और नेटवर्किंग में नए अवसर मिलेंगे। बातचीत में सौम्यता बनाए रखें।

उपाय: सरसों के तेल का दान करें।

 

मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

लव लाइफ मधुर होगी और पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी व्यवसाय में सोच विचार का बोलें।उपाय: पीपल के वृक्ष पर दीपक जलाएं।

 

मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

व्यवसाय और नौकरी में प्रमोशन हो सकता है परंतु कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें। वाद विवाद से दूर रहें।

उपाय: काले तिल का दान करें।

 

मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

करियर में नई प्रगति और पहचान मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं लेकिन व्यर्थ के खर्चों से बचें।उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

 

मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मकान दुकान या कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल है।नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। पुराने विवादों का अंत होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।

उपाय: चने की दाल और काली मिर्च मिलाकर किसी गड्ढे में दबा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *