
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़।भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ द्वारा भोलाघाट पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर प्रांतीय जिला समन्वयक बद्री प्रसाद गुप्त और प्रांतीय सहसंयोजक सीताराम पांडे ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। शाखा अध्यक्ष डॉ. देवेश दूबे ने पेड़-पौधों को जीवन का आधार बताते हुए प्रकृति के सम्मान की बात कही, वहीं डॉ. नेहा दूबे ने प्लास्टिक के बहिष्कार और जल-बिजली संरक्षण पर जोर दिया।
पर्यावरण गतिविधि संयोजक गोविंद दूबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कौशल कुमार राय ने किया।
इस अवसर पर संगठन द्वारा लोगों को पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में पंकज पाठक, डॉ. आर.पी. पांडे, दीपशिखा पांडे, पवन अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












Leave a Reply