पौधारोपण कर दिया सन्देश

रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।गो रक्षा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौरसिया जी के नेतृत्व में शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर शिवाला स्थित रत्नाकर पार्क में पौधा रोपण किया गया।आयोजन का संचालन श्रीमती प्रियवंदा ने किया।

बबीता ने कहा आज की तारीख में हर कोई एक एक पेड़ लगाए तो किसी को भी डॉक्टर के पास जाना नहीं पड़ेगा। हमारे चारों तरफ ऑक्सीजन कमी से ही बीमारी फैल रही है

गो रक्षा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती नीता सेनगुप्त जी ने कही कि पर्यावरण दिवस नहीं हर दिन पर्यावरण दिवस मनाया जाना चाहिए। चारों तरफ पेड़ लगाने से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होता रहता है, जिससे सांस की बीमारी के साथ साथ कई जटिल बीमारी लुप्त हो सकती है। आज प्रदूषण की मात्रा अत्यधिक होने से कई जटिल बीमारी बन रही है। हर स्कूल कॉलेज, ऑफिस जहां जगह मिल सके पौधा रोपण करना चाहिए। हर पेड़ हमारी मां है। मा की सेवा करना मेरा परम धर्म है

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीकांत पाण्डेय, बृजेश पाठक, जयंती जी, सुनीता अग्रवाल, अनुपम भट्टाचार्य, हेमंत कन्नौजिया, मीरा साहनी, मंजू देवी सहित अनेकों सदस्यगण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *