
वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय के भूगोल क्लब “इडिका” द्वारा विश्व पर्यावरण के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सभी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनिबेसेंट के छायाचित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया, उन्होंने बताया कि हम किस प्रकार अपने पर्यावरण को संरक्षित करते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को आयोजित किया जाता है। इस दिन की शुरुवात वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम ने आयोजित “मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट सम्मेलन ” के दौरान की गई थी । इस वर्ष 2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित! जलवायु के लिए! हमारे भविष्य के लिए” है।
इस आयोजन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षाओं और छात्राओं उत्साहपूर्वक ने भाग लिया । उपस्थित कार्यक्रम के अन्त में शिक्षकों , शिक्षिकाओं और छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ ग्रहण किया और पौधारोपण किया ।
इस कार्यक्रम में डॉ मीनू पाठक , डॉ आरती चौधरी, डॉ सौमिली मण्डल, डॉ श्वेता सिंह, डॉ श्रीप्रिया,डॉ प्रीति विश्वकर्मा के साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षणगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रतिभा यादव और डॉ सुशील कुमार यादव द्वारा किया गया। मंच संचालन बी ए तृतीय वर्ष की छात्राएं श्रेया कुमारी और अनुष्का मेहता ने किया।












Leave a Reply