यू पी 18 के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए विभूति

मिसेज एशिया विनर विजयता सच्चदेवा, वरिष्ठ पत्रकार सुनीता उपाध्याय सहित अनेक समाजसेवी हुए सम्मानित

वाराणसी। लंका स्थित एक होटल में शुक्रवार को यू पी 18 के 13वीं स्थापना दिवस भव्यता संग मनाया गया।

समारोह के अतिथि गण सर्वश्री लोक भूषण जय प्रकाश, समाजसेवी आर के सिंह, वरिष्ठ कवि इंजिनियर रामनरेश नरेश, तथा चकाचौंध ज्ञानपुरी रहे।

अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार काली शंकर उपाध्याय, संचालन उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, धन्यवाद प्रकाश चंद्रा साहित्य परिषद के अध्यक्ष इंजिनियर रामनरेश नरेश ने किया।

उक्त अवसर पर मिसेज एशिया विनर विजयता सच्चदेवा, वरिष्ठ पत्रकार सुनीता उपाध्याय, कवियत्री झरना मुखर्जी,नसीम निशा सहित काशी की साहित्यकार, समाज सेवी, पत्रकार सम्मानित हुए।

अतिथि गण ने विभूतियों को अंग वस्त्र, रुद्राक्ष माला, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *