नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के वार्डेन और स्वयंसेवकों ने किया पौधारोपण

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से पहड़िया स्थित बासुदेव नगर कॉलोनी पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में पोस्ट नं.5 के संयोजन में स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आधा दर्जन से अधिक नीम एवं आंवला के पौधे लगाए। इस अवसर पर लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, पोस्ट वार्डेन राजेश कुमार सिंह, राजकुमार जायसवाल, अशोक सोनकर, ऋषभ मोदनवाल तथा अक्षय जायसवाल सहित कॉलोनी के लोगों ने भी सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *