
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को केंद्र सरकार ने प्रभावी ढंग से लागू किया है, जिससे गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसरों का विस्तार हुआ है। सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के सफल प्रबंधन, जी-20 की सफल अध्यक्षता चंद्रयान 3 मून लैंडिंग की ऐतिहासिक सफलता तथा वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका ने देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि 10 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच रहे हैं। यह जनता के उनके नेतृत्व पर विश्वास और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।










Leave a Reply