
वाराणसी।मंगलवार को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से वसंता कॉलेज फॉर वुमेन, राजघाट फोर्ट, वाराणसी तथा आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर हुआ।
इस समझौते पर वसंता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अलका सिंह एवं आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
MOU के प्रमुख बिंदु:
दोनों संस्थाएं शिक्षण एवं शोध संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगी।
संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं एवं पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा, विशेषकर सरकारी वित्त पोषित परियोजनाओं पर।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अध्ययन भ्रमण का आयोजन संयुक्त रूप से किया जाएगा।
प्रशासनिक एवं तकनीकी स्टाफ का प्रशिक्षण एवं विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रो. अलका सिंह ने कहा कि, “यह MOU दोनों संस्थानों के बौद्धिक जीवन और सांस्कृतिक विकास को बढ़ाने में सहायक होगा।” वहीं प्रो. राम नरेश शर्मा ने बताया कि, “NEP 2020 के तहत Collaborative Learning को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे छात्राओं को व्यापक शैक्षणिक लाभ मिलेगा।” महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि यह समझौता छात्राओं को अनुसंधान, इंटर्नशिप और कौशल विकास के नए अवसर प्रदान करेगा।
सर्वप्रथम महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने वसंता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अलका सिंह को अंग वस्त्र तथा पौधा देकर उनका सम्मान किया।
डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा ने MOU के उद्देश्य तथा लाभ के बारे में जानकारी प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरुण कुमार दुबे ने किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर वसंता कॉलेज से हनुमान प्रसाद गुप्ता, मनीष तिवारी तथा महाविद्यालय से डॉ. प्रतिमा राय, दीपक कुमार गुप्ता, अल्पा चतुर्वेदी, डॉ. सोफिया खानम, वैशाली पाण्डेय, अंजली विश्वकर्मा, मुकेश गुप्ता, अनामिका तिवारी, शिव प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहें।










Leave a Reply