वाराणसी। हिंदू परंपरा के पवित्र पुरुषोत्तम मास (मलमास) के बड़े मंगलवार के अवसर पर झारखंड के महान जननायक एवं मां भारती के अमर सपूत भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पंचकोशी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की गई। इस अवसर पर पुरुषोत्तम भगवान को साक्षी मानकर श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण कर नर सेवा नारायण सेवा का कार्य संपन्न किया गया। संयोजन अधिवक्ता विनोद पांडेय ‘भैया जी’ ने किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सनातन धर्म की सबसे बड़ी पहचान है तथा तीर्थयात्रियों की सहायता करना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर अधिवक्ता विवेकानंद उपाध्याय, सुनील कुमार सिंह, उदयनाथ शर्मा, अशोक बरनवाल, रवि प्रकाश बरनवाल तथा दिनेश गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। विनोद पांडेय भैयाजी ने बताया गया कि पंचकोशी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु शिवपुर रामलीला मैदान में विश्राम कर रहे थे। शाम 5 बजे परिक्रमा प्रारंभ होनी है। इससे पूर्व सेवा कार्य के अंतर्गत श्रद्धालुओं को फल वितरित कर उनके मंगलमय यात्रा की कामना की गई।










Leave a Reply