वाराणसी। माध्यमिक विद्यालयों की काशी जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को मेजबान डीएवी इण्टर कॉलेज की मातृसंस्था आर्य विद्या सभा काशी के प्रांगण में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में काशी जोन के लगभग दो दर्जन विद्यालयों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर की कैटेगरी में विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभांरभ मुख्य अतिथि मेजबान डीएवी इण्टर कॉलेज के मंत्री/प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव ने काशी जोन के ध्वजारोहण के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर खिलाड़ी को सौंपा और गुब्बारे भी आकाश में छोड़े। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ जीतने हारने के लिए नही बल्कि स्वयं को ऊर्जान्वित करने का माध्यम है, इसमें हार जीत से ज्यादा खेल भावना महत्व रखती है। विशिष्ट अतिथि डीएवी इण्टर कॉलेज, प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष हरिबंश सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्वागत वरिष्ठ अध्यापक बचनू प्रसाद एवं डॉ. विवेक कुमार सिंह ने किया। संचालन अशोक कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन नरेन्द्र कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. मीनू लाकड़ा, परीक्षित सिंह, शिव प्रकाश वर्मा, जैवन्त कुमार राय, रामकिंकर सिंह, प्रसून कुमार सिंह, मो0 शहीद, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

– एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्वप्रथम 100 मीटर दौड़ से हुआ। सीनियर वर्ग में डीएवी इण्टर कॉलेज के विनायक प्रथम एवं रामकृष्ण विद्यामन्दिर के अजय द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में डीएवी के शिवनन्दन प्रथम एवं भारतीय शिक्षा मन्दिर के अंशु यादव द्वितीय रहे। सब जूनियर वर्ग में राम कृष्ण विद्यामन्दिर के सागर यादव प्रथम एवं कमलाकर चौबे आदर्श के समीर साहनी द्वितीय रहे। 5,000 मीटर मैराथन में डीएवी के यशपाल प्रथम एवं सत्यम तिवारी द्वितीय रहे। लम्बी कूद सीनियर वर्ग में कमलाकर आदर्श के अभिषेक यादव प्रथम एवं डीएवी के अमन पाल द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में हरिश्चन्द्र इण्टर कॉलेज के सुधांशु पाण्डेय प्रथम तथा डीएवी के आदर्श यादव द्वितीय रहे। ऊॅची कूद सीनियर वर्ग में कमलाकर आदर्श के आकाश प्रथम एवं नेशनल इण्टर कॉलेज के नौशाद अहमद द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में राजकीय क्वींस कॉलेज के आदित्य सिंह प्रथम एवं भारतीय शिक्षा मन्दिर के पीयूष चक्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। गोला प्रक्षेप सीनियर वर्ग में नेशनल इण्टर कॉलेज के राहिल खान प्रथम एवं क्वींस कॉलेज के सोनू यादव दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में डीएवी के नमन मौर्या प्रथम एवं कमलाकर चौबे आदर्श के रितेश यादव द्वितीय रहे। सब जूनियर वर्ग में रामकृष्ण विद्यामन्दिर के अर्पित यादव प्रथम एवं क्वींस कॉलेज के अमन गुप्ता द्वितीय रहे। इसके अलावा भाला प्रक्षेप, चक्र प्रक्षेप, हैमर थ्रो, 200 मी. दौड़, 400 मी., 800 मी., 1500 मी., 3,000 मी. दौड़ भी विभिन्न वर्गो में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय आने वाले खिलाड़ी जनपद स्तरीय एथलेटिक्स में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *