दिल्ली से काशी पहुंचे विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने विष्णु शर्मा का किया सम्मान

वाराणसी। दिल्ली एवं हरियाणा से काशी भ्रमण पर आए विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दिल्ली स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी, पहाड़गंज के प्रधान गंगादीन जांगिड़ के नेतृत्व में 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को वाराणसी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मुलाकात की। सपा नेता विष्णु शर्मा का अभिनंदन करते हुए उनके सामाजिक कार्यों एवं समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई। सम्मान समारोह में श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के प्रधान गंगादीन जांगिड़, महामंत्री देशराज जांगिड़, कोषाध्यक्ष रामकिशन जांगिड़, उपप्रधान रामावतार जांगिड़, अनिल कुमार जांगिड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि समाज के उत्थान एवं संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न राज्यों में कार्यरत समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विष्णु शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *