लखनऊ। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती हेतु 32,679 पदों के लिए 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
आज से प्रदेशभर के 1183 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई।परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली।
अभ्यर्थियों ने कहा- प्रश्नपत्र सरल, रीजनिंग के सवाल अधिक रहे।
भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी।प्रवेश पत्र हर पाली में 4.81 लाख अभ्यर्थियों को जारी किए गए।
बांदा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा सम्पन्न हुई।
बांदा के 8 परीक्षा केंद्रों पर 21,888 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
ट्रैफिक, पुलिस और होमगार्ड जवानों की विशेष तैनाती रही।रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए।
आठ, नौ और 10 जून तक दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी।
परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और आवागमन को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा।यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन व्यवस्था पर खरे उतरे अधिकारी और कर्मचारी।









Leave a Reply