प्रोफेसर पद पर नियुक्ति से जनपद का गौरव बढ़ा

वाराणसी। जनपद के समाजसेवी, शिक्षाविद एवं मीडिया जगत से जुड़े डॉ. पंकज श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्हें Divine Insight Pool of Life Institute Global द्वारा Department/School of Biblical Studies & Christian Leadership में प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया गया है।

 

डॉ. पंकज श्रीवास्तव लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक एवं जनजागरण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि जनपद बांदा एवं उत्तर प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वे शिक्षा, नेतृत्व विकास एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *