
रिपोर्ट चंद्रमोहन तिवारी
कानपुर ।जी एन के इंटर कॉलेज सिविल लाइन मे 39 वर्ष तक अपनी सेवा से सभी शिक्षको, शिक्षकाओ व कर्मचारियो की आत्मा मे बसे शिक्षणेत्तर कर्मचारी लाल बहादुर यादव की विदाई समारोह में आंखे नम हो गई। जी एन के इंटर कॉलेज के प्रांगण मे विघालय के सभी शिक्षक, शिक्षकाओ व कर्मचारी शामिल रहे। स्वागत गीत मनोज त्रिपाठी ने की।प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला ने अपने सम्बोधन मे कहा की अपनी जीवन मे कभी किसी को करने से मना नही किया।रात दिन जब भी लाल बहादुर से कोई कार्य के लिये कहा, वह हमेशा तैयार रहते थे। अपने जीवन के 39 वर्ष मे कभी किसी से अपशब्द का प्रयोग नही किया है। भगवत जोशी ने कहा कि जुदाई संसार का नियम है जो आता है उसका जाना तय है लेकिन जो अपने जीवन मे हमेशा सभी शिक्षको व कर्मचारियो के लिए उपलब्ध रहता हो आज उसके विदा होने से आंखे नम होना स्वाभाविक है। जी एन के इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, जयंत कुमार, आलोक पाण्डेय ने पगड़ी व शाल पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया। अन्य शिक्षक वकर्मचारियो ने छाता, टोपी, गिफ्ट वमाल्यार्पण कर सभी शिक्षको व कर्मचारियो ने स्वागत किया। मंच का संचालन भगवत जोशी ने किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से अशोक शुक्ला,राजीव शुक्ला, जयंत कुमार, दिलीप कुमार, वीरेंद्र सिंह यादव, कृष्ण मोहन शुक्ला,भगवत जोशी,मनोज त्रिपाठी,संजय कुमार,लाल जी, ब्रज नन्दन आदि लोग मौजूद रहे।
