
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।भारत सेवाश्रम संघ आज शताब्दी समारोह मना रहा है।1926 में भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना हुई थी।
नवरात्र के पहले दिन जनजागरण हेतु विशाल शोभा यात्रा मध्याह्न में आश्रम से प्रारंभ होकर रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, गोदौलिया, जंगमबाडी, मदनपुरा, सोनारपुरा, भेलूपुरा, कमच्छा होते हुए पुनः आश्रम पर जाकर समापन हुआ।
मार्गो में कई जगह भक्तगण एकत्रित होकर पुष्प वर्षा कर रहे थे।
शोभायात्रा मार्ग में लोगों ने स्टाल लगा कर शोभायात्रा में शामिल भक्तगण का स्वागत किया।इसी क्रम में जंगमबाडी स्थित समाज संगठन के मुख्यालय के पास वरिष्ठ पदाधिकारी नीता सेनगुप्त जी के नेतृत्व में शोभायात्रा में चल रहे भक्तों को पानी पिलाया गया।
पांडेहवेली चौराहा पर भेलूपुर प्रखंड के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी पोस्ट 04 के समस्त सदस्यों के साथ स्वागत करते हुए पुष्प वृष्टि किए।
सोनारपुरा पर दुर्गाचरण गर्ल्स प्राइमरी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने शोभायात्रा को रोककर आरती उतारे।
चारों तरफ जय गुरु महाराज को जय आदि नारे गूंजायमान था। भक्त गण नाचते गाते हुए चल रहे थे। कई संन्यासीगण घोड़े ऊंट पर चढ़ कर चल रहे थे।

विभिन्न स्कूलों के बच्चे, अन्य प्रांत से आए हुए भक्तगण, क्षेत्रीय भक्तगण बहुत ही उत्साह से चल रहे थे।
बैंड पार्टी सहित विभिन्न वाद्य यंत्र से ताल से ताल मिलाकर भक्तगण थिरककर नाचते गाते चल रहे थे।

Leave a Reply