
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर से अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज में विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के तहत टीबी नियंत्रण , एड्स नियंत्रण, फाइलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव और सभी हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प लाइन, चाइल्ड लाइन के बारे में भी छात्राओ विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अग्रसेन कॉलेज के प्रो. आकाश,सरिता,वंदना , प्रो. सोनम , दीपशिखा,रागिनी, प्रियंजलि,प्रतिमा आदि की उपस्थिति रही।
