
वाराणसी।स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा आयोजित काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव जी की आगामी भव्य शोभायात्रा के उपलक्ष्य में तैयार की गई वार्षिक स्मारिका का विमोचन कर बाबा के चरणों में समर्पित किया गया।
शुक्रवार को संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान के साथ बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई।
स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से स्मारिका को बाबा काल भैरव जी के चरणों में अर्पित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाबा से प्रार्थना किया कि शोभा यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराएं और सभी भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखें। पत्रिका अर्पित करने के इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी अध्यक्ष घनश्याम सेठ, महामंत्री राजू वर्मा, तथा कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, कमल कुमार सिंह, अनुज कुमार गौतम बंटी,संदीप कुमार सेठ शामिल रहे।।












Leave a Reply