
रो. उत्तम अग्रवाल को मिला रोटरी का सर्वोच्च सम्मान
वाराणसी। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के वार्षिक अलंकरण समारोह का आयोजन रविवार को आजमगढ़ रोड स्थित नंदगांव सभागार में भव्य रूप से हुआ। रोटरी क्लब वाराणसी नार्थ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी के 100 क्लबों के लगभग 700 रोटेरियन शामिल हुए। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों, पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीडीजी रो. उत्तम अग्रवाल को मानवता, सेवा, समर्पण एवं पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए रोटरी इंटरनेशनल के सर्वोच्च सर्विस अबव सेल्फ सम्मान से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान विश्वभर के 12 लाख रोटेरियनों में भारत के केवल आठ लोगों को प्राप्त हुआ है। मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी सेवा, नेतृत्व और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट 3120 में 100 से अधिक क्लबों के 4,250 से अधिक सदस्य सक्रिय हैं तथा इस वर्ष 519 नए सदस्य जुड़े हैं। मंडल द्वारा 35 हजार से अधिक लोगों की नेत्र जांच और लगभग 3,100 नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए गए हैं। समारोह का संचालन रो. पीयूष अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन रो. रुचि भार्गव ने किया।


Leave a Reply