शंकर गिरी बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, काशी में खुशी की लहर

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन के विस्तार में वाराणसी के वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गिरी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी नई सूची में उनके नाम की घोषणा की गई। इससे पूर्व शंकर गिरी लगातार दो कार्यकाल तक प्रदेश मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। श्री गिरी भारतीय जनता युवा मोर्चा, वाराणसी महानगर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही काशी के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

समर्थकों का कहना है कि श्री गिरी ने पार्टी के कठिन दौर में भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता श्रीप्रकाश शुक्ला एडवोकेट, विहिप नेता एवं समाजसेवी विपुल कुमार पाठक, हियुवा नेता मनीष पांडेय, आनंद कुमार गोस्वामी, अनुप जायसवाल, अरविंद जायसवाल तथा मनीष गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *