
राजस्थान।कोफार्मिन फैडरेशन ऑफ़ आर्गेनिक सोसाइटीज एंड प्रोडूसर कंपनी सहज़रासर, लूणकरणसर कार्यालय पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय कृषि विशेषज्ञ जीतेन्द्र सेवावत की अध्यक्षता मे क्लीन जोन समिति की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें श्री सेवावत ने समिति के सदस्यों को अधिक से अधिक जैविक अपनाने का आह्वान किया गया ।
बताया की सहज़रासर ग्राम पंचायत के किसानों की कृषि भूमि और पशुओ का जैविक प्रमाणिकरण करवाया जा रहा है और जैविक दुग्ध संकलन एवं अवशीतन प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है और सेवावत द्वारा यह भी बताया गया की सहज़रासर ग्राम पंचायत पश्चिमी राजस्थान की प्रथम पूर्ण जैविक ग्राम पंचायत बनेगी l
कोफेड के प्रबंधक महेश गुप्ता एवं जन संपर्क अधिकारी भीराज राम जाखड़ ने बताया की जैविक प्रमाणन प्रक्रिया के लिए किसानों की कृषि भूमि, पशुपालन आदि का वीडियो शूटिंग भी करवाया गया है ।
इस दौरान दिलीप जोशी, इमरता राम, किशन दास, जेठा राम आदि उपस्थित रहे।












Leave a Reply