
रिपोर्ट अशरफ
प्रयागराज।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गंगापार जिला के फूलपुर तहसील के प्रमुख जन संवाद संगोष्ठी केशव सदन संघ कार्यालय फूलपुर पर आयोजित किया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश श्रीमान मिथिलेश जी रहे ।
सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पाचारन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
मुख्य वक्ता ने कहा भारत की संस्कृति हिंदुओं की है और इस संस्कृति की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है जिसमें मात्र देव भव् पितृ देव भव् गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू रीति रिवाज सनातन परंपरा परिवार का संस्कार और अनुशासन तथा सामूहिक परिवार की परंपरा रही है तब समाज व परिवार सुखी व समृद्धि था समाज के विभिन्न वर्ग अपने समाज की पुस्तैनी व्यवसाय को बड़े गर्व के साथ करते थे लेकिन आज का समाज उनकी उपेक्षा और उपहास करने लगा जिससे सभी व्यवसायो पर ताला लग गया और विरोधी विचार धारा के उन व्यवसायों को गर्व के साथ कर रहे है और हम सम्मान पूर्वक स्वीकार कर रहे हैं हमारे यहां सामाजिक और धार्मिक धार्मिक कार्यों में सभी एक दूसरे के पूरक थे आज सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू रीति रिवाज सनातन परंपरा पर कालनेमि और पूतना के रूप में हिंदू समाज को बहकाने और बरगलाने का काम कर रहे हैं जब तक हमारे यहां की रीतिनीति सनातन परंपरा तीज त्यौहार सुरक्षित रहेंगे तभी तक भारत भी सुरक्षित रहेगा और भारत का उत्थान करना हिंदुओं को सभी भेदभाव भूलाकर करना चाहिए जिससे भारत की पहचान होती है इसी आधार पर भारत को जाना जाता है सभी एक दूसरे के पूरक हैं भारत के निर्माण के लिए विश्व गुरु बनाने के लिए हिंदू समाज को एक साथ होना और भारत के समर्थ को बनाने की आवश्यकता है ।
कार्यक्रम का संचालन जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री शिव कैलाश जी किया।
आयोजन में सह जिला संघचालक श्री मान बद्री प्रसाद जी, जिला प्रचारक श्री प्रेम सागर जी, सह जिला कार्यवाह अखिलेश जी, नगर कार्यवाह उमाचरण जी, राजेश्वर जी, रवि जी, मिथलेश जी, गौरीशंकर जी, जिग्नेश जी , शिवम जी, अमरनाथ जी, दिलीप जी, रवि गुप्ता जी, अनिल जी, शांतनु जी, राजा जी, नवीन जी, विवेक सिंह, बाबूलालाल यादव, अजय जी, सिद्धार्थ जी ,राहुल जी, रामेश्वर जी, पृथ्वीपाल जी, शैलेन्द्र जी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply