
वाराणसी। काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक रविवार को अमन लॉन, नटिनियादाई, नवलपुर में हुई। बैठक में सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। कोर कमेटी के डॉ. एपी सिंह, राजेश श्रीवास्तव और रणजीत सिंह ने उपस्थित लोगों के साथ संगठन की आगामी गतिविधियों और व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में डॉ. एपी सिंह, अजय पटेल और राजेश श्रीवास्तव को संरक्षक, राजेश वर्मा व बबलू को प्रभारी तथा पंकज सिंह को संयोजक बनाया गया। दीपू कश्यप, राधेश्याम गोंड और बृजेश सिंह सह संयोजक होंगे। आनंद जायसवाल अध्यक्ष, सुनील खेतान व अभिषेक उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अंकित पांडेय व शिव गुप्ता उपाध्यक्ष बनाए गए। निशा सिंह व नीरा गोंड महिला उपाध्यक्ष होंगी। ओमवीर सिंह को संगठन तथा करन यादव को प्रशासन का महामंत्री बनाया गया। अमित वर्मा को कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, अभिषेक यादव को उपकोषाध्यक्ष और रणजीत सिंह व पवन सिंह को विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। नीरा गोंड प्रचार-प्रसार मंत्री तथा सुनील श्रीवास्तव संगठन मंत्री बनाए गए। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों समेत कुल 51 सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। नवगठित टीम ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply