पीडीए संकल्प समारोह में शिक्षक हितों और सामाजिक न्याय पर जोर

 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के समर्थन में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की ओर से चुनावी तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पीडीए संकल्प समारोह में सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’ और प्रदेश सचिव अब्दुल कलाम आजाद के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने कहा कि आगामी शिक्षक एवं स्नातक खंड चुनाव में कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. ओपी सिंह और सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के निर्माण का आधार है। पूर्व विधायक राबिया कलाम ने शिक्षक सम्मान, सेवा सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हैदर गुड्डू,0लक्ष्मीकांत मिश्रा ‘किशमिश गुरु’, किशन दीक्षित, इस्तकबाल कुरैशी, पूजा यादव, अनवारूल हक अंसारी, भीष्म नारायण यादव, शमीम अंसारी, जीशान कलाम, इरशाद अहमद, मुमताज खान, अरविंद सिंह, संजय सोनकर, सैयद नईम खान, मोतीलाल यादव, अजहर उर्फ गुड्डू मास्टर, रूप नारायण पटेल, अवधेश अम्बेडकर, जावेद अंसारी, डॉ. आलम, रूबी खान और पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *