
श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति में 18 वें श्रीगणेश उत्सव समारोह का दूसरा दिन
वाराणसी। ठठेरी बाज़ार स्थित शेरवाली कोठी में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह में दूसरे दिन मंगलवार को सुबह श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संरक्षक सन्तोष पाटिल,सुहास पाटिल, सलाहकार तानाजी पाटिल, हणमंत राव मोरे, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने मराठी पद्धति से विधिवत पूजा अर्चना किया।
विव्दान खुंटे जी महाराज ने श्रीगणेश जी का मंत्रोच्चार कर पूजन सम्पन्न कराया।
सांयकाल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजित रहा। जिसमें 76 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
डांस प्रतियोगिता में 81 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डा दीपांजली मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि डा सुनीता डोंगर रही।
डांस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डा रितु गर्ग, विशिष्ट अतिथि अन्यशा दत्त रही।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व डांस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय, विशिष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र,अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।
महाआरती सुबह व रात्रि 9 बजे समिति के पदाधिकारियों ने किया।
*बुधवार को सांयकाल चित्रकला प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, कौन बनेगा करोड़पति आयोजित है।*
कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़, धन्यवाद ज्ञापन अशोक शिंदे ने किया।
श्रीगणेश उत्सव समारोह में सर्वश्री माणिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, तानाजी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चंद्र शेखर शिंदे, आंनदराव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे , हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल,मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसंत तामखडे़, सुभाष जगताप , शंकर भगत, सन्तोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल,अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल,अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़ ,डा कैलाश सिंह विकास, सचिन शाह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply