
रिपोर्ट आजाद
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में सपा नेता एवं पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी एक ही बाइक से घटनास्थल पहुंचे थे। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्तिगत रंजिश की बात सामने आई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply