काशी काव्य संगम ने मनाया दीपावली एवं छठ मिलन समारोह

 

वाराणसी।पूर्वांचल की साहित्यिक अग्रणी संस्था में काशी काव्य संगम ने रविवार को बरेका के सभागार में दीपावली एवं छठ मिलन समारोह सम्पन्न हुई।

 

काशी काव्य संगम के संस्थापक अध्यक्ष अख़लाक़ खान भारतीय, अध्यक्ष आलोक सिंह बेताब के स्नेहिल आमंत्रण पर पूर्वांचल के नामचीन कवि तथा कवियत्री ने आयोजित समारोह में काव्य पाठ कर श्रोताओं से खूब तालियां बटोरी।

 

उक्त समारोह में चन्द्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष. कवि इंजी.रामनरेश “नरेश”, मीनू अग्रवाल, डॉ. वंदना त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह,आलोक बेताब, अख़लाक़ खान भारतीय ने

मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया । वरिष्ठ कवि गिरीश पांडेय काशिकेय ने वाणी वंदना किया।

 

अध्यक्ष गीत ऋषि सूर्य प्रकाश मिश्रा, मुख्य अतिथि इंजी राम नरेश “नरेश” विशिष्ट अतिथि डॉ.वंदना त्रिपाठी रहे I

मुख्य रूप से डॉ. महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार, डॉ. नसीमा निशा,आनंद कृष्ण मासूम, डॉ. छोटे लाल सिंह मनमीत, नाथ सोनांचली,माधुरी मिश्रा,डॉ. वत्सला,पत्रकार सूर्य दीप, कुशवाहा, कुँवर सिंह, देवेन्द्र पांडेय, संगीता श्रीवास्तव सहित अनेक कवि एवं कवियत्री उपस्थित रहे I

 

डॉ. महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार, डॉ. नसीमा निशा, राम नरेश “नरेश”, आनंद कृष्ण मासूम, डॉ.छोटेलाल मनमीत ,नाथ सोनांचली,माधुरी मिश्रा के

छठ एवं दीपावली के गीत एवं गजलों ने आयोजन को नई ऊंचाई दी I

 

संस्थापक अध्यक्ष अख़लाक़ खान भारतीय ने धन्यवाद ज्ञापन ,अध्यक्ष आलोक सिंह बेताब के कवियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *