
वाराणसी। मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा की बच्चों के सपनों को हकीकत में बदलने, प्रतिभा को मंच और भविष्य को नई दिशा देने की पहल अब धरातल पर उतरने जा रही है ।
27 सितंबर को वाराणसी में विशेष आयोजन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में संस्थान के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी कला और हुनर प्रस्तुत करने का शानदार अवसर मिलेगा।
मिसेज एशिया विजयता सचदेवा ने कहा कि बच्चों के सपनों और उनकी प्रतिभा को सही दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर बच्चे के अंदर कुछ खास करने की क्षमता होती है, जरूरत सिर्फ उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही मंच देने की है।
27 सितंबर का यह आयोजन मेरे लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों से किए गए वादे को पूरा करने की एक छोटी-सी कोशिश है। मैं चाहती हूं कि ये बच्चे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को लेकर आगे बढ़ें और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए लगातार बेहतर अवसर मिलते रहें।
उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे की खुशी और उनकी आंखों में अपने सपनों को पूरा करने का विश्वास ही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता होगी।
टीटीएफ फाउंडेशन और आस्था फाउंडेशन के बच्चों को ऐसा मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर सकेंगे।
आयोजन का उद्देश्य बच्चों को केवल एक मंच देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके सपनों को नई दिशा देना है।
कार्यक्रम को लेकर संस्थाओं के बच्चों में खासा उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि यह मंच उनके हुनर को नई पहचान दिलाने के साथ ही भविष्य में आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्रदान करेगा।
मिसेज एशिया विजयता सचदेवा की यह पहल बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें समाज के सामने अपनी पहचान बनाने का अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उनका मानना है कि जब प्रतिभा को सही मंच और मार्गदर्शन मिलता है, तो सपनों को हकीकत में बदलने की राह आसान हो जाती है।
यह आयोजन विशेश्वरगंज स्थित होटल त्रिदेव में आयोजित है।

Leave a Reply