वसंत कन्या महाविद्यालय में 29 सितंबर को आयोजित होगी स्वास्थ्य साक्षरता कार्यशाला

 

वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 29 सितंबर 2026 को ‘स्वास्थ्य साक्षरता’ विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

 

महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उमा भट्टाचार्य और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व प्रो0 गरिमा उपाध्याय एवं डॉ. विपुल शंकर पांड्या, असिस्टेंट गवर्नर, लिटरेसी, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट के संयोजन में आयोजित होगा। कार्यशाला में स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, रोगों की रोकथाम तथा समग्र स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी सही एवं विश्वसनीय जानकारी के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के संबंध में सूचित एवं जिम्मेदार निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना होगा।

 

कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन श्रीमती पूनम गुलाटी भी संबोधित करेंगी। कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रो. ए. के. त्यागी, माननीय कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति प्रेरित करेंगे। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. एस. एन. संखवार, निदेशक, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपना व्याख्यान देंगे और स्वास्थ्य संबंधी वैज्ञानिक जानकारी साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *