
वाराणसी।परमधर्माधिश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज छत्तीसगढ़ के बेमतरा जिला में सलधा ग्राम में स्थित सपाद लक्षेश्वर धाम में अपना चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान संकल्प पूर्ण कर मंगलवार को काशी पधारेंगे।
काशी पधारने पर श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रम्हचारी परमात्मानंद जी के अगुवाई में संतों एवं भक्तों द्वारा शंकराचार्य जी का पुष्पवर्षा एवं जयकारे के मध्य स्वागत एवं वंदन किया जाएगा और श्रीविद्यामठ में उनके चरण पादुका का पूजन कर भक्तों द्वारा आरती की जाएगी।
शंकराचार्य जी महाराज काशी में नवरात्र पर्यन्त विराजेंगे जिस दौरान विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं मांगलिक आयोजन सम्पन्न किए जाएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए परमधर्माधिश शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।

Leave a Reply