बागहाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजन

वाराणसी।सोनारपुर स्थित बागहाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में बच्चों एवं आंगनवाड़ी बहनों से आत्मीय संवाद कर उनके सेवाभाव के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गोद भराई कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक पटेल मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम पटेल उपाध्यक्ष आरती पाठक महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा यादव भारती सिंह चंद्रकला गुप्ता पूनम जायसवाल किरण प्रजापति,आंगनवाड़ी सुपरवाइजर आंगनबाड़ी की पूरी टीम मोर्चा की अन्य बहनें शामिल रही।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *