भगत सिंह की जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

रिपोर्ट:- पियुष कांत राय 

 

गाजीपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, गोराबाजार में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान किया।

 

इस अवसर पर आप जिलाध्यक्ष विवेक कुमार राय ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध होने से उनकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

 

किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव और जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल पाने के कारण कई बार जान चली जाती है। ऐसे में रक्तदान समाजसेवा और पुण्य का कार्य है।

 

शिविर में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार राय, नागेंद्र यादव, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत, जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, नागेंद्र शर्मा, सलमान सईद, भोलेनाथ गौड़, अमित सिंह, सादिक सईद रब्बानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *