श्राद्ध तर्पण में शामिल लोगों को तुलसी पौधा मिला

पितृ पक्ष के तीसरे दिन हुआ पौधा वितरण 

 

वाराणसी l पितृपक्ष के तीसरे दिन भी मंगलवार को पूर्वजों की स्मृति में जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में पौधा वितरण तुलसी घाट किया गया l

 

मंगलवार को मुख्य अतिथि काशी के प्रकांड विद्वान कर्मकांडी हेमंत त्रिपाठी उर्फ़ हांडी गुरु ने गंगा में तर्पण कर रहे लोगों में तुलसी का पौधा वितरण कियाl इस अवसर पर पंडित हेमंत त्रिपाठी ने कहा कि पितृ पक्ष में तुलसी का पौधा वितरण करना बहुत ही पुण्य का कार्य है l भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा बहुत ही प्रिय है l तुलसी अर्पण करने से भगवान प्रसन्न होते हैंl

 

कार्यक्रम के संयोजक जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने कहा की पितृपक्ष पूर्वजों को प्रसन्न करने का एक सरल मध्य है इस पक्ष में कुछ विशेष नहीं करना है बस श्रद्धा भाव से अपने पूर्वजों को जल अर्पण करना है इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और घर में सुख शांति प्रदान करते हैंl इस अवसर पर प्रभुदत्त त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, स्वर्ण प्रताप चतुर्वेदी नरेंद्र ओझा सुमित त्रिपाठी,धीरज कुमार मिश्रा सुरेश सिंह गौतम चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *