Seva First Innovation Challenge में छात्रों ने दिखाया नवाचार और उद्यमिता का दम

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन (VIF) द्वारा जिला स्तरीय Seva First Innovation Challenge एवं Student Startup Showcase आयोजित किया गया।

 

विद्यार्थियों ने AI, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, कृषि और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए।

कुलपति प्रो. आशु रानी ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के साथ मल्टीडिसिप्लिनरी टीम बनाकर स्थानीय समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

 

VIF निदेशक प्रो. शरद चंद्र उपाध्याय ने बताया कि एक वर्ष से कम समय में 26 स्टार्टअप्स का इनक्यूबेशन किया जा चुका है, जिनमें 20 विद्यार्थी संचालित हैं।

प्रतियोगिता में AI Signsetu को प्रथम, Dekh ke lo को द्वितीय और Yoghar को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा दो अन्य छात्र नवाचारों को भी चयनित किया गया।

 

कार्यक्रम में शिक्षकों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर युवा उद्यमिता को प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *