लक्सा पर हुई आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

वाराणसी।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं बच्चों से आत्मीय संवाद लकसा रामापुरा स्थित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में भाजपा महानगर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सहभागिता कर आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों एवं बहनों से आत्मीय संवाद किया।

 

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई बच्चों का अनपरासन संस्कार संपन्न कराया गया तथा बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर मोटे अनाज से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

 

कार्यक्रम में आरती पाठक, उपाध्यक्ष , शालिनी यादव गौरी यादव सुमन यादव नीलम शिल्पा श्रीवास्तव दुर्गेश नंदिनी हेमलता माधुरी देवी सरिता श्रीवास्तव राधिका सुनीता सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में सुपरवाइजर शिल्पा श्रीवास्तव एवं मेघा जी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी की बहनों ने कार्यक्रम को किया

 

उपस्थित पदाधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण, सेवा भावना एवं बच्चों के प्रति उनके स्नेह की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *