वाराणसी। मुख्य कोषाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि जनपद वाराणसी में सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थीगण 03 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे के मध्य कलेक्ट्रेट स्थित जिला राईफल क्लब सभागार में अपने से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र-पूर्ववृत्त/चरित्र सत्यापन, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं मेडिकल सर्टिफिकेट आदि मूल रूप में लेकर सत्यापन हेतु उपस्थित होंगें, जिससे प्रमाण पत्रों का सत्यापन करते हुये रिपोर्ट शासन को ससमय भेजी जा सकें।

Leave a Reply