वाराणसी खण्ड स्नातक हेतु 26 एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 11 लोगो ने नामांकन पत्र
वाराणसी। वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिये नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन गुरुवार को वाराणसी खण्ड स्नातक से आशुतोष सिन्हा एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय प्रियदर्शी व ऋतिका दुबे ने अपना नामांकन किया। जबकि खंड स्नातक के लिये सर्वश्री केदार नाथ सिंह (भाजपा), दिनेश चंद्र राय (निर्दल), राकेश कुमार श्रीवास्तव (निर्दल), जनार्दन यादव (निर्दल), राजकुमार दुबे (राष्ट्रीय समाज पक्ष) व पारस सिंह यादव (निर्दल) सहित कुल 06 तथा शिक्षक निर्वाचन हेतु अवधेश सिंह (निर्दल) ने पर्चा लिया।

Leave a Reply