
यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव अमित पाण्डेय ने सौंपा मनोनयन पत्र
वाराणसी। अधिवक्ता अनूप गुप्ता को वाराणसी हैंडबॉल एसोसिएशन का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव अमित पाण्डेय ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए बधाई दी। अमित पाण्डेय ने भरोसा जताया कि अनूप गुप्ता के अनुभवों का लाभ जिले के खिलाड़ियों को मिलेगा और वह वाराणसी में हैंडबॉल खेल के प्रचार-प्रसार तथा नई प्रतिभाओं को उभारने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
अधिवक्ता अनूप गुप्ता के मनोनयन पर स्टांप व पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय महामंत्री अनूप जायसवाल, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, भाजपा नेता ओम प्रकाश यादव ‘बाबू’, मलेशिया जायसवाल, मनीष चौरसिया तथा संजय गुप्ता ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply