
वाराणसी। मीरापुर बसहीं स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए “परीक्षा की तैयारी-साझा जिम्मेदारी” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा के दौरान बच्चों पर अत्यधिक दबाव बनाने तथा लापरवाही बरतने—दोनों ही स्थितियों पर चर्चा कर अभिभावकों को जागरूक किया गया।
शिक्षकों की टीम ने व्यक्तिगत रूप से संवाद कर बच्चों की समस्याओं का समाधान किया। प्रबंधक अजय यादव ने अभिभावकों को बच्चों को समय देने और तनावमुक्त रखने की सलाह दी। वहीं मनोज विश्वकर्मा ने मोबाइल के संतुलित उपयोग पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष सुशीला यादव ने संवाद और प्रधानाचार्य रामजी सिंह यादव ने सभी के सहयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कराटे के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से हुई। इस दौरान भारत विकास परिषद की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संगीत के छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply