
उदय प्रताप कालेज शिक्षक संघ चुनाव
सदन प्रतिनिधि के रूप में प्रो. सुधीर राय चुने गए
वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय में शिक्षक संघ के दूसरे गुट का चुनाव बुधवार को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमे प्रो. रमेश धर द्विवेदी – अध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव- उपाध्यक्ष,डॉ. अनिरुद्ध प्रसाद चौधरी- मंत्री , डॉ. अनुराग उपाध्याय-संयुक्त मंत्री, डॉ. सतीश प्रताप सिंह-कोषाध्यक्ष चुने गए। सदन प्रतिनिधि के रूप में प्रो. सुधीर कुमार राय को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। संकाय प्रतिनिधि में
विज्ञान संकाय- डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं प्रो. विवेक सिंह, कृषि संकाय – डॉ. प्रदीप कुमार सिंह तथा डॉ. दुष्यंत कुमार, वाणिज्य संकाय – डॉ. अनूप कुमार सिंह, शिक्षा संकाय- डॉ. विनोद कुमार, कला संकाय- डॉ. वंश गोपाल यादव निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया प्रधान चुनाव अधिकारी प्रो गोरखनाथ एवं प्रो पंकज कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply