
वाराणसी। इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) परिवार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लालबहादुर शास्त्री का जयंती समारोह मनाया।
उक्त अवसर पर आईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद, कोषाध्यक्ष आशीर्वाद सिंह ने रामनगर स्थित शास्त्री चौक में भारत रत्न श्री लालबहादुर शास्त्री के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात् रामनगर का सुप्रसिद्ध लस्सी संग जयंती मनाई गई।
आईएजे के वाराणसी मंडल अध्यक्ष डा विनय श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पाण्डेय पुर में माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर स्मरण किया।
उन्होंने आवाहन किया कि गांधी जी के बताए आदर्श पर चलना हम सभी का कर्तव्य है।

Leave a Reply