
वाराणसी |सांसद मनोज तिवारी की बहन स्वर्गीय माया चौबे के स्मृति में माया फाउंडेशन एवं द ह्यूमेन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बीएचयू, में गांधी जयंती पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में योगदान देना था।
शिविर में युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान कुल 300 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा सैकड़ो रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस मानवीय अभियान में अपना योगदान दिया।
उक्त अवसर पर संस्थापक माया फाउंडेशन*कृष्णा चौबे ने कहा कि
“रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। बीएचयू में आयोजित इस शिविर में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही। मैं सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाया जाए।”
रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु जी , राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि सुशील सिंह जी , विधायक सैयदराजा रहे।
अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा रक्तदान को समाज के प्रति महत्वपूर्ण मानवीय दायित्व बताया।
शिविर के सफल आयोजन में बीएचयू प्रशासन, चिकित्सकीय टीम, स्वयंसेवकों, रक्तदाताओं एवं सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र/सम्मान प्रदान किए गए।
रक्तदान शिविर में डॉ अभय पांडेय , जेलर सौरभ , आनंद बारी, रुद्र पांडे, अंकुर तिवारी, नीरज सिंह, अभिषेक पांडे, अमन, आयुष, गोपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply