
बंदियों और स्वच्छकारों को मिला सम्मान
वाराणसी। केंद्रीय कारागार में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने बंदियों को गांधी जी के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने और शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य द्वार के स्वच्छकारों को शॉल और निरुद्ध बंदी स्वच्छकारों को तौलिया भेंटकर सम्मानित किया गया। गैर-सरकारी संस्था ‘लायंस क्लब बुद्धा’ की ओर से बंदियों को दवाइयां, चप्पल, ग्लूकोमीटर, दिव्यांगों को वाकर और नेत्र परीक्षण शिविर के तहत 114 बंदियों को चश्मे वितरित किए गए।
वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह ने जेल अस्पताल में भर्ती मरीजों और दिव्यांग बंदियों को फल बांटे। इस अवसर पर जेलर अखिलेश कुमार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply