पश्चिम बंगाल की पर्यटन मंत्री ने कहा कुच विहार काली मंदिर की समस्या का जल्द निदान होगा

रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य

 

वाराणसी।पश्चिम बंगाल पर्यटन मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती मंगलवार को सोनारपुरा स्थित कुच विहार काली मंदिर आगमन हुआ।

 

पर्यटन मंत्री ने कुच विहार काली मंदिर का निरीक्षण के लिए पहुंची। उनके पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सदस्या श्रीमती तनुश्री मुखर्जी जी ने अभिनंदन किया।श्रीमती पूर्णिमा दास जी ने शंख बजाकर स्वागत किए।

 

क्षेत्रीय पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी दादा, बंगिया समाज के सचिव देवाशीष दास जी ने अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया ।

 

मंदिर पुजारी द्वारा विधि विधान से मां काली की पूजा करवाए।

 

 

उक्त अवसर पर मंत्री जी आश्वासन दिए बहुत जल्दी इसकी समस्या को हल किया जाएगा। मां काली की यही इच्छा है ।

 

उक्त अवसर पर क्षेत्रीय जनता सहित असित दास , शिवजयोति मुखर्जी, विकाश यादव, तापस दास, वीरेन झा, विश्वरंजन भट्टाचार्य सहित अनेकों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *