11अक्टूबर को हर जन-जन के मन में जागृत करने के लिए काशी काव्य संगम एवं वरिष्ठ नागरिक अभिनन्दन समारोह

वाराणसी।अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/संचालन में काशी सेवा समिति के सभापति एवं दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष – भारत गौरव- डॉ. राम अवतार पाण्डेय एडवोकेट के अध्यक्षता में स्वागताध्यक्ष -सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिषेक द्विवेदी गणेश के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि- सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश के गरिमामयी उपस्थिति में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज, प्रयागराज के पूर्व जिला न्यायाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय ग़ज़लकार डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार, बिहार के पूर्व जिला न्यायाधीश एवं प्रख्यात कवि, डॉ. राम लखन यादव,डॉ कर्नल,डॉ. आदि शंकर मिश्र-आदित्य, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार डॉ. जय सिंह आर्य, गंगा सहाय पाण्डेय,डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, कवि सुखमंगल सिंह मंगल, नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीतांबर, डॉ. धर्मदेव यादव धर्मेश, डॉ. प्रमोद वाचस्पति-सलिल जौनपुरी, पवन कुमार सिंह एडवोकेट,डॉ. महेंद्र तिवारी अलंकार, डॉ. गिरीश पाण्डेय काशिकेय, डॉ. सुबाष चन्द्र,संतोष कुमार प्रीत, डॉ.शरद श्रीवास्तव सहित अनेकों श्रेष्ठ लोगों के संरक्षण/ मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों का अभिनन्दन किया जायेगा।

 

काशी काव्य संगम में विशिष्ट रचनाकारों द्वारा काव्य पाठ और विशेष रूप आमंत्रित अति विशिष्ट अतिथि – अंतर्राष्ट्रीय चिंतक – उत्तर प्रदेश गौरव – डॉ. विद्या सागर उपाध्याय का व्याख्यान होगा।

 

उक्त आयोजन 11 अक्टूबर 2026, रविवार को, दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक। वाराणसी महानगर के सिगरा के निकट सिद्धगिरी बाग पानी टंकी के बगल में, मालवीय पार्क के ठीक सामने, सेंटर फॉर सनातन रिसर्च सभागार एसी. हाल, मौलवी बाग में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के मुख प्रदेश महामंत्री डॉ. विनोद कुमार वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक – युवा कवि अमित कुमार शर्मा के सहसंयोजन में संपन्न होगा।

यह जानकारी अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष – कवि नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीतांबर ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *