
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह पर स्कूलों के बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
दूर दूर स्कूल के बच्चों ने भाग लेकर उत्साहित थे। सम्पूर्ण आश्रम में जय गुरु जय गुरु के जयकारा गूंजता रहा।
आयोजक ने बच्चों से भारत सेवाश्रम संघ के प्रतिष्ठाता स्वामी प्रवानंद महाराज की तस्वीर फोटो अंकित बनाने को कहा ।
उक्त प्रतियोगिता कुंजलाल बनर्जी एवं श्रीमती कनकलता बनर्जी जी के स्मृति में आयोजित रहा। जो बड़े ही उत्साहित होकर गुरु महाराज की तस्वीर बच्चों ने बनाए।
उक्त प्रतियोगिता में बंगाली टोला इंटर कॉलेज , दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज, बिपिन बिहारी महिला इंटर कॉलेज, स्मित स्कूल, सेंट्रल हिंदू स्कूल के अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
उक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं व्यापारी संजय कुमार गुप्ता जी रहे।
संजय जी अपने अध्यक्ष पद से बोलते हुए कहा कि आज चारों तरफ भारत सेवाश्रम संघ की शाखाएं सम्पूर्ण हिंदुस्तान में ही नहीं वरन सम्पूर्ण विश्व में फैला हुआ है।
उन्होंने कहा बच्चों द्वारा खेलकूद, चित्रकला, वाद विवाद, आदि प्रतियोगिता आयोजित करते हैं जिससे बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है।
कार्यक्रम के पूर्व भारत सेवाश्रम संघ आश्रम के महंत जी द्वारा अध्यक्ष जी का अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
आयोजक ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ साथ समस्त प्रतिभाग लिए हुए बच्चों को भी सांत्वना स्वरूप पुरस्कार दिया गया। जिससे प्रत्येक बच्चे को उत्साह मिले।
अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply