
वाराणसी। पाण्डेय पुर, मौजा हाल तपोवन स्थित श्री श्री हाल बाबा का 41 वां भव्य वार्षिक श्रृंगार रविवार को सम्पन्न हुई। वार्षिक श्रृंगार समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी काशीरत्न प्रकाश कुमार श्रीवास्तव “गणेश जी” रहे।
ज्ञातव्य हो कि श्री श्री हाल बाबा का श्रृंगार व सांस्कृतिक कार्यक्रम 1986 से निरंतर चल रहा है।
मुख्य अतिथि समाजसेवी काशीरत्न प्रकाश कुमार श्रीवास्तव व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विधिवत श्रीं श्रीं हाल बाबा का हवन पूजन किया। तथा भव्य आरती उतारी। डमरू दल ने डमरू वादन कर भक्तिमय बना दिया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हम सभी भक्त गण बाबा का हवन पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। यह आयोजन समाज कल्याण क हेतु आयोजित रहा। हम सभी बाबा से यही कामना करते हैं कि सभी निरोग व सुखी रहे। सभी का कल्याण हो।
हवन पूजन भव्य आरती के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बिरहा आयोजित रहा। बिरहा आजमगढ़ की उजाला यादव, गाजीपुर की खुशी यादव का रहा।
बिरहा गायिका उजाला यादव व खुशी यादव ने बिरहा गायन कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
समारोह में सर्वश्री सुखमंगल जी, जिया लाल, प्रदीप सोनकर, मदन लाल, मुन्नी लाल, गोपीनाथ तिवारी, रवि सोनकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक व समिति के संरक्षक, पदाधिकारी, सदस्य गण शामिल रहे।

Leave a Reply