
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी ।17 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के आहवान पर काशी से कई उत्साहित नवजवान अपने दो पहिया वाहन से गुजरात स्थित बड़नगर पहुंचे थे। जिसमें मृणाल पात्र एवं जीत जी सोमवार को काशी वापस आ गए।
भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ यादव जी के नेतृत्व में उक्त दोनों को भव्य स्वागत किए। उक्त अवसर पर रीना पात्र जी की विशिष्ट उपस्थिति रही।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रीय जनताओं ने गर्म जोशी के स्वागत करते हुए हर हर महादेव, भारत माता की जय आदि नारे लगाए।
रीना पात्र जी ने कहा आज देश के प्रधानमंत्री मोदी जी सबके दिल में बस चुके हैं। बनारस ही नहीं संपूर्ण हिंदुस्तान विकास की नदी वह रही है। यह सौभाग्य है कि जन्मदिन पर बनारस से कई नवजवानों को गुजरात जाकर अपने संसदीय क्षेत्र के सांसद को जन्मदिन पर बधाई देने का सुयोग मिला।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता सहित मुख्य रूप से आलोक मुखर्जी, अमर बोस, रिया बनर्जी, सुनीता आचार्या, काजल मुखर्जी, सोमेन पात्र , सुमित दास सहित अनेकों सदस्यगण शामिल थे।

Leave a Reply