केला पेड़ की गंगा किनारे विधिवत हुआ पूजा, स्टूडेंट्स क्लब में स्थापित हुई मां दुर्गा

रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य

 

वाराणसी।सोनारपुरा स्थित कुच विहार काली मंदिर परिसर में स्टूडेंट्स क्लब के पूजा मंत्री केशव चक्रवर्ती जी के निर्देशन में क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने केदार घाट पर जाकर केला पेड़ को विधिवत स्नान कराया।

 

पंडित दीनानाथ शर्मा ने मंत्रोच्चार कर विधि विधान शादी कराया।केला पेड़ को सफेद साड़ी पहना गया।केला पेड़ के सर पर सिंदूर लगाकर पुनः पूजा मंडप में लाया गया।केला पेड़ को आयोजन स्थल पर विराजमान कराया गया।

 

इसी क्रम में महा सप्तमी के दुर्गा पूजा प्रारंभ हो गया। बंग भाषी में गणेश जी के पत्नी को कला बऊ के नाम से प्रचलित है।

 

गंगा घाट पर शारदीय समिति, काशी दुर्गोत्सव समिति, प्रभात तरुण संघ सहित कई क्लब के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

गंगा घाट पर संजय बोस, जय मुखर्जी, देव नारायण, कमलेन्दु सहित अनेकों सदस्यगण रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *