
रिपोर्ट :- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।पांडेहबेली में 1922 में स्थापित वाराणसी दुर्गोत्सव सम्मलिनी में दुर्गा पूजा के प्रथम दिवस शुक्रवार को मां दुर्गा के आगमन पर अनामिका ग्रुप के निदेशक ब्रालोनी दास जी के नेतृत्व में पूजा मंडप पर चण्डी पाठ किया गया । चण्डी पाठ ब्रह्म मुहूर्त 4 बजे 6.30 तक चला।
कार्यक्रम का संचालन वाराणसी दुर्गोत्सव सम्मलिनी के सांस्कृतिक मंत्री तरुण मुखर्जी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
39 जेडीसी ब्रिगेडियर अरिंदम धर जी रहे।
उक्त कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी देवाशीष दास जी ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में संदीप बोस, प्रदीप दत्ता, पार्थ प्रतिम दत्ता, सहित अनेकों सदस्यगण शामिल रहे।

Leave a Reply