वाराणसी।श्री काशी सर्राफा मंडल की सम्पन्न हुई बैठक में आगामी सत्र का चुनाव कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक के निर्णय के अनुसार चुनाव चिट फंड सोसायटी के मार्ग दर्शन में सम्पन्न कराया जायेगा।
चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु बाजार के 5 सम्मानित व्यक्तियों को चुनाव संयोजक के रूप में नामित किया गया है।
नामित व्यापारियों में सर्वश्री अशोक अग्रवाल, सत्यनारायण सेठ, अरविंद सर्राफ,प्रहलाद अग्रवाल, एवं संजीव अग्रवाल शामिल हैं।

Leave a Reply